फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अस्पताल के बाहर की दवा लिखने पर होगी कार्रवाई

Tue, 12 Dec 2023 12:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सीएचसी मिठौरा का निरीक्षण करते जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह
विज्ञापन
मिठौरा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने सोमवार को सीएचसी मिठौरा का निरीक्षण किया। जहां पहले उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया। सीएचसी के अंदर बिजली वायरिंग का काम चल रहा था। निरीक्षण के दौरान ओपीडी में प्रभारी अधीक्षक डाॅ. मनोज कुशवाहा मरीज देख रहे थे।
विज्ञापन

विद्यासागर लैब टेक्नीशियन द्वारा मरीजों के सैंपल की जांच की जा रही थी। ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. केपी सिंह ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी मरीजों को बेहतर इलाज और दवा अस्पताल के अंदर की ही दी जाए। सभी डाक्टरों द्वारा अस्पताल के अंदर की ही दवा लिखी जाय बाहर से दवा लिखने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। मौसम बीमारियों के बारे में मरीजों को जागरूक करने और बुखार के साथ खांसी हो तो बलगम की जांच करावे। बुखार के साथ लाल दाने वाले मरीज मिलने पर डब्ल्यू एचओ से मिलकर इलाज कराने की सलाह दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें