फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में सहयोग करेंगे प्रशिक्षु

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने में सहयोग करेंगे प्रशिक्षु
विज्ञापन

- डीएलएड 2019 चतुर्थ बैच के प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप कराने का निर्देश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। डायट व निजी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत डीएलएड 2019 के चतुर्थ बैच के प्रशिक्षुओं को इंटर्नशिप में आवंटित विद्यालयों पर पहुंचकर नामांकन बढ़ाने में सहयोग प्रदान करना होगा। इसे लेकर जिम्मेदारों को दिशानिर्देश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएलएड 2019 में डायट व निजी कॉलेजों में अध्ययनरत लगभग 1400 प्रशिक्षुओं का चतुर्थ सेमेस्टर का भी क्रियात्मक प्रशिक्षण बाकी है। जिसे दृष्टिगत रखते हुए सभी प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण 16 जुलाई से 16 अगस्त के बीच कराया जाना है। सभी प्रशिक्षुओं को विद्यालय आवंटित करते हुए यह निर्देशित किया गया है कि वे प्रशिक्षण अवधि में संबंधित विद्यालयों केे प्रधानाध्यापकों से संपर्क स्थापित करते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। वे प्रेरणा साथी के रुप में न सिर्फ नामांकन को बढ़ाने पर जोर देंगे बल्कि मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में भी सहयोग करेंगे। इनके कार्यों का समय-समय पर डायट मेंटर, एआरपी, खंड शिक्षा अधिकारी, बीएसए व डायट प्राचार्य द्वारा अनुश्रवण किया जाएगा। डायट प्राचार्य रवींद्र सिंह ने बताया कि इंटर्नशिप के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय का आवंटन कर दिया गया है। वे नामांकन बढ़ाने के साथ मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में सहयोग प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें