फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राण प्रतिष्ठा के दिन मनेगी दिवाली

Mon, 08 Jan 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया को राम मंदिर का निमंत्रण देते संघ के पदा​धिकारी।
विज्ञापन
महराजगंज। श्रीरामलला नूतन विग्रह प्राण प्रतिष्ठा समिति की ओर से शहर में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विचारक सुभाष राम मंदिर आंदोलन में जेल गए लोगों के अलावा अन्य के घर पहुंचकर 22 जनवरी को दीपावली मनाने का आह्वान कर रहे हैं। सभी को अक्षत भेंट कर उत्सव मनाने की अपील की जा रही है। रविवार को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया के घर-घर पहुंचकर अक्षत भेंट किया।
विज्ञापन

प्रांत प्रचारक सुभाष ने कहा कि यह ऐतिहासिक क्षण हम सभी के जीवन में वर्षों के संघर्ष के बाद आया है। 22 जनवरी को अपने घर में राम ज्योति जलाकर दीपोत्सव मनाएं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक ऋषि ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण पूर्ण हुआ है। इस दाैरान जिला संपर्क प्रमुख विमल कुमार पांडेय, अभियान प्रमुख शिवचरण गुप्त, जिला कार्यवाह अनिल राय, बौद्धिक प्रमुख डॉ. शांतिशरण मिश्र, दुर्गेश सिंह, सुनील मिश्रा व हिमांशु मौजूद रहे।
जेल जाने वाले कार्यकर्ताओं से मिले प्रांत प्रचारक
प्रांत प्रचारक ने नगर के पुराने कार्यकर्ता व्यवसायी हरीराम सिंघानिया, पवन सिंघानिया, अनिल सिंघानिया, 1991 में राम मंदिर आंदोलन में जेल गए वर्तमान में सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया, कार्यकर्ता रमेश मोदनवाल, डॉ. शांति शरण मिश्रा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर शारीरिक प्रमुख कार्यकर्ता सोनू के आवास पर जाकर अक्षत भेंट करते हुए 22 जनवरी को दीपोत्सव मनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें