फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ब्लॉक स्तरीय शिविर एक से, मुख्यधारा से जुड़ेंगे दिव्यांग

Tue, 30 May 2023 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 17 जून के बीच में लगेंगे शिविर, विभागीय योजनाओं से लाभान्वित होंगे दिव्यांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। समाज की मुख्यधारा से वंचित दिव्यांगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग ने पहल की है। एक से 17 जून के बीच में जिले के सभी 12 ब्लॉकों में शिविर लगाकर दिव्यांगों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।
एक जून को निचलौल ब्लॉक, तीन जून को मिठौरा, पांच जून को घुघली, छह जून को सिसवा, आठ जून को रतनपुर, नौ जून को परतावल, 12 जून को पनियरा,1 3 जून को धानी, 14 जून को बृजमनगंज, 15 जून को फरेंदा, 16 जून को लक्ष्मीपुर व 17 जून को सदर ब्लाॅक परिसर में शिविर लगेगा। संबंधित ब्लॉक के दिव्यांग निर्धारित तिथि को अपने ब्लॉकों में लगने वाले शिविर में हिस्सा लेकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि दिव्यांग शिविर में कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण, दुकान निर्माण, शादी-विवाह प्रोत्साहन योजना, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान, शल्य चिकित्सा योजना व बहुउद्देशीय पहचानपत्र योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि दिव्यांगों की मुश्किलों को कम करने के लिए ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाया जा रहा है। अधिक से अधिक दिव्यांग उसमें पहुंच कर लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें