फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांग व संस्था को मिलेगा पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- 15 जुलाई तक आवेदन को तीन प्रतियों में कार्यालय में करना होगा जमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। विश्व दिव्यांगता दिवस पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। पुरस्कार प्राप्त करने के इच्छुक व्यक्ति व संस्था अपने आवेदन को तीन प्रतियों में 15 जुलाई तक दिव्यांग जन सशक्तीकरण विभाग में जमा करना होगा।
दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति व संस्था काे प्रति वर्ष पुरस्कृत किया जाता है। इस बार भी विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को उसमें आवेदन करते हुए पुरस्कार के लिए जद्दोजहद करना पड़ेगा। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद वे जहां अपनी प्रतिभा को दिखा सकेंगे, वहीं दूसरे दिव्यांगों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इन श्रेणियों में पुरस्कार के लिए करना है दिव्यांगों को आवेदन
- दक्ष दिव्यांग कर्मचारी व स्वनियोजित दिव्यांग जन पुरस्कार
- सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता व सेवायोजक
- दिव्यांगों के जीवन को सुधारने के लिए नवीन अनुसंधान
- बाधामुक्त वातावरण के सृजन के लिए
-सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए
- दिव्यांगाे के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल वेबसाइट
- सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी
- दिव्यांगजन सशक्तीकरण के लिए कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी
-
दिव्यांगों के जीवन स्तर को सुधारने में अच्छी भूमिका निभाने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाना है। इच्छुक व्यक्ति व संस्था 15 जुलाई तक आवेदन करें।
शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें