फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 20 प्रतिशत विद्यार्थियों का डाटा फीड नहीं, बढ़ेगी मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पोर्टल पर डाटा फीड न होने से सही संख्या को सामने लाने में हो रही दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। यू-डायस प्लस पोर्टल पर 20 प्रतिशत विद्यार्थियों के डाटा अब तक विद्यालयों की लापरवाही से फीड नहीं किए गए हैं, जिससे विभाग को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां उसकी प्रगति खराब दिख रही है, वहीं दूसरी तरफ विद्यार्थियों को डीबीटी आदि का लाभ प्राप्त करने में भी समस्या आ रही है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में नामांकित विद्यार्थियों की संख्या 6,80,247 है। इन विद्यार्थियों का डाटा यू-डायस प्लस पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया था। वित्तीय वर्ष 2022-23 में पोर्टल पर कुल 5,45,941 विद्यार्थियों के विवरण अपलोड किए जा चुके हैं। शेष बचे 1,34,306 विद्यार्थियों का डाटा की अब तक फीडिंग नहीं हो सकी है। यह शिथिलता 67 मान्यता प्राप्त, 19 परिषदीय व 23 मदरसों में देखी गई है। डाटा फीड न होने से सूचनाएं पूरी नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन


ब्लॉकवार इतने विद्यार्थियों का डाटा करना है फीड
फरेंदा ब्लॉक में 8,052, लक्ष्मीपुर में 14,919, मिठौरा में 13,459, नौतनवां में 12,894, परतावल में 14,510, बृजमनगंज में 9,191,सदर में 11,663, निचलौल में 15,091, घुघली में 13,637,पनियरा में 7,569, सिसवा में 11,015 व धानी में 2,306 विद्यार्थियों का डाटा फीड किया जाना शेष है।
विज्ञापन

-
यू-डायस प्लस पोर्टल पर विद्यालयाें की शिथिलता की वजह से डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। इसमें शिथिलता बरतने वाले विद्यालयों के जिम्मेदारों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई होगी।
श्रवण कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें