फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में दिव्या प्रथम, बाल गोविंद को दूसरा स्थान

Tue, 02 Jan 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। डॉ. आंबेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन गोपलापुर के एक काेचिंग सेंटर द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भीमसेन गौतम ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में दिव्या चौरसिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें मुख्य अतिथि ने साइकिल भेंट की। दूसरे स्थान पर बाल गोविंद चौरसिया व तीसरे स्थान पर रहे प्रिंस को दीवार घड़ी मिली। दस मेधावियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष रामप्रकाश सिंह ने कहा कि कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। लक्ष्य निर्धारित कर सही दिशा में परिश्रम करें तो सफलता जरूर मिलती है। भीमसेन गौतम ने कहा कि प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ती है। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान दिनेश चंद्रा, कृष्ण कुमार, रामनरेश पासवान, सुरेंद्र चौरसिया, प्रमोद गुप्ता, कृष्ण यादव व विष्णु चौरसिया ने भी संबोधित किया। इस दौरान विभूति पांडेय व इम्तियाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें