फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंडलीय जूडो प्रतियोगिता सात को, दम दिखाएंगे 200 खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
- सात अक्तूबर को राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बाली में होगी प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कॉलेज बाली में सात अक्तूबर को जूडो की मंडल स्तरीय प्रतियोगिता होगी। इसमें जिले के साथ-साथ गोरखपुर मंडल के कुल 200 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों को खेल क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए जिले से लेकर मंडलीय स्तर तक के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया है। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्टता के आधार पर चयनित विद्यार्थियों को सात अक्तूबर को मंडलीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना है। प्रतियोगिता में महराजगंज, देवरिया, कुशीनगर व गोरखपुर के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रत्येक जिले से कम से कम 50-50 प्रतिभागी जूडो के विभिन्न वर्ग में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

-
छह को होगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
मंडलीय जूडो प्रतियाेगिता से एक दिन पहले छह अक्तूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी होगी। इसमें विभिन्न वर्ग में प्रतिभाग करने वाले मेधावी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

-
प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को दी गई है तैयारी की जिम्मेदारी
मंडलीय खेल प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से संपन्न कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय बाली इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक को दी गई है।

माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम जारी है। जूडो की प्रतियोगिता बाली में होनी है, उसके लिए तैयारियों को दुरुस्त करने के निर्देश विद्यालय के जिम्मेदारों को दिया गया है।
-अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें