फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायवर्जन : बिहार से आने वाले वाहन जिले की सीमा से होकर गुजर रहे

Wed, 17 Apr 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
-वाहनों को आने जाने में समय ज्यादा लग रहा, परेशान हो रहे चालक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। रामनवमी मेला में भीड़ प्रबंधन व यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जनपद में भारी वाहनों को 17 अप्रैल तक रूट डायवर्जन किया गया है। यह व्यवस्था नगर में जाम और सुरक्षा को लेकर किया गया है।
मंगलवार को खाली ट्रकें नेपाल सोनौली की तरफ से निकले और कोल्हुई पहुंचने पर उसे सिद्दार्थनगर बलरामपुर होते हुए कानपुर जाने की सलाह यातायात पुलिस द्वारा दिया गया। चालक सरगम ने बताया कि उसे बस्ती होकर जाना है। इस रास्ते से दूरी अधिक पड़ेगी। लेकिन सभी भारी वाहन जो लखनऊ से आगे जाने वाले थे। उन्हें कोल्हुई थाना से लोटन सिद्धार्थनगर रोड पर डायवर्ट किया गया। सिद्धार्थनगर, बलरामपुर होते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुए। आनंदनगर के धानी ढाला से नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई, पुरन्दरपुर एवं कस्बा महराजगंज की तरफ से आने वाले कमर्शियल माल वाहक वाहनों को सिद्धार्थनगर रोड पर डायवर्ट किया किया गया।
विज्ञापन

परतावल चौराहा से घुघली, शिकारपुर, भिटौली कप्तानगंज से आने वाले मालवाहक वाहन जो लखनऊ की तरफ जा रहे थे। इनको पनियरा-कैम्पियरगंज रोड पर डायवर्ट किया गया। बिहार से इलाहाबाद जा रही ट्रक चालक परतावल पहुंचने पर उसे रोक दिया गया। ट्रक चालक शिव प्रसाद ने कहा कि बलरामपुर होकर जाने से दूरी काफी बढ़ जाएगी । गोरखपुर जिले में प्रवेश नहीं मिला यातायात कर्मियों ने बताया कि महराजगंज होकर लखनऊ पहुंचना है फिर आगे जाना है।
विज्ञापन


गोरखपुर फैजाबाद अयोध्या रूट पर भारी भीड़ को देखते हुए अन्य प्रदेशों से गोरखपुर की तरफ से आने वाले कमर्शियल व भारी वाहन, जो लखनऊ की तरफ जाना चाहते थे। उनको पनियरा-कैंपियरगंज रोड डायवर्ट किया गया। यातायात प्रभारी अरुणेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए डायवर्जन किया गया है। 18 अप्रैल से स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें