फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभुदयाल जिला पंचायत अध्यक्ष बने

Fri, 08 Jan 2016 12:47 AM IST
अमर उजाला/महराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव भाजपा समर्थित प्रभुदयाल रिकॉर्ड मतों से जीत गए। उन्होंने सपा प्रत्याशी जितेंद्र यादव को 23 वोटों से हराया। प्रभुदयाल को 36 और जितेंद्र यादव को 13 मत मिले।
विज्ञापन


बुधवार को जिले में पहले भाजपा सांसद के काफिले में पथराव, तोड़फोड़ के बाद रात में सांसद के घर में पथराव और फायरिंग की घटना से सबक लेते हुए प्रशासन ने बृहस्पतिवार सुबह से ही कलेक्ट्रेट को छावनी में तब्दील कर दिया था। 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दो बजे तक चला।

 साढ़े तीन बजे गणना का परिणाम घोषित कर दिया गया। सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि जिस तरह पुलिस की मौजूदगी में सपा कार्यकर्ताओं ने तांडव किया। सदस्यों ने उनका करारा जवाब दिया है। जितेंद्र ने हार के लिए जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें