जिला योजना समिति का चुनाव जिला मुख्यालय डीएम कोर्ट में संपन्न हुआ। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र न मिलने पर शाम छह बजे जिला पंचायत सदस्य डीएम आफिस के सामने धरने पर बैठ गए।
जोनल मजिस्ट्रेट तहसीलदार फरेन्दा ज्ञानेश्वर प्रसाद ने बताया की जिला योजना के चुनाव में 49 मतदाता थे। जिसमें से 36 ने अपने मतों का प्रयोग किया। चुनाव में 20 प्रत्याशी मैदान में थे। अनाराक्षित के लिए 11 प्रत्याशी, ओबीसी में पांच, एससी में चार पदों पर चुनाव होना था।
जिसमें अनारक्षित के लिए आठ प्रत्याशी, ओबीसी के लिए चार प्रत्याशी और एससी के तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। उन्होंने बताया की अनाराक्षित के लिए नरसिंह पांडे, दीपक, पवन यादव, मुुकेश कुमार, वसीम, सुरेश चंद, एकरार, क्यामुददीन, ग्यासुददीन, जुगानी, जितेन्द्र कुमार ने परचा दाखिल किया था।
ओबीसी के लिए अजय कुमार, जितेन्द्र शर्मा, जवाहर जायसवाल, सुग्रीव व रामसूरत यादव चुनाव मैदान में थे। जब कि एससी पद पर मनोज कुमार, दुखराम, रामकेवल व लालजी चुनाव मैदान में रहे। चुनाव सम्पन्न कराने में अजात शत्रु शाही, सुशील कुमार पांडे व विकास सिंह के देख रेख में सम्पन्न हुआ।
एडीएम कृपाशंकर पांडे ने बताया की चुनाव सुबह दस बजे से शुरू हुआ तीन बजे तक सम्पन्न हो गया। चार बजे से मतगणना शुरू कर दिया गया । आधे घंटे बाद मतगणना की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई।
जिला पंचायत सदस्यों को सायं छह बजे तक चुनाव का घोषणा न होने पर डीएम कार्यालय के सामने धरना पर बैठ गये। उनका आरोप है कि डीएम व एडीएम सरकार के दबाव में आकर चुनाव की घोषणा नहीं कर रहे हैं। जिससे सभी जिला पंचायत सदस्य धरना पर बैठे हैं।