महराजगंज। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला ने नवजात को बेचे जाने के मामले में जिला स्तरीय जांच टीम गठित की है। टीम में एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद और एसीएमओ डॉ. राकेश कुमार रहेंगे। निष्पक्ष जांच कर इसकी रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया थाना क्षेत्र के चिउटहा उप केंद्र पर बीतें 30 अक्तूबर को अविवाहित किशोरी प्रसव के लिए अपने परिजनों के साथ गई थी। एएनएम ने प्रसव पीड़िता की उपचार कर सुरक्षित प्रसव कराया। समाज में बदनामी के कारण परिजन नवजात को उप केंद्र पर छोड़कर चले गए थे। इस दौरान विभाग को सूचना मिली कि उप केंद्र पर तैनात एएनएम ने नवजात को बेच दिया है। इस प्रकरण की जांच के लिए सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक सिसवा निर्देशित किया था।