महराजगंज। धनेवा स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जूनियर वर्ग बालक व बालिका प्रतियोगिता 22 जुलाई से शुरू होगी। जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि 22 जुलाई को जूनियर बालक वर्ग फुटबॉल, 23 को हाकी का आयोजन है। इसी तरह 24 जुलाई को जूनियर बालिका वालीबॉल व 25 को जूनियर बालिका बाक्सिंग का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए कार्यालय में पत्र भेजकर प्रतिभागियों को आमंत्रित किया है। संवाद