- चौक बाजार स्थित दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में शुक्रवार को होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में संचालित होने वाले माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों की जिला स्तरीय बैंड स्पर्धा शुक्रवार को दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज चौक में होगी। प्रतिभागी विद्यालयों की आरे से हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी अपनी कला को प्रदर्शित कर मंडलीय स्पर्धा के लिए जगह सुरक्षित करने का प्रयास करेंगे।
जिले में कुल 278 माध्यमिक विद्यालय है। राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को अपनी सांस्कृतिक क्षमता प्रदर्शित करने के लिए बैंड स्पर्धा कराई जानी है। बालक व बालिका वर्ग में होने वाली इस स्पर्धा में सभी 12 ब्लॉकों के विद्यालयों से जुड़े प्रतिभागी हिस्सा लेकर अपनी प्रस्तुति देंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने का कार्य होगा।
कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे तक पहुंचेंगी टीमें
जिला स्तरीय बैंड स्पर्धा में प्रतिभाग करने की इच्छुक सभी टीमों को कार्यक्रम स्थल पर 10 बजे तक पहुंचना होगा।
-
जिला स्तरीय बैंड स्पर्धा में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रतिभागी व विद्यालय शुक्रवार को 10 बजे तक दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज में पहुंचना सुनिश्चित करें।
अमरनाथ राय, जिला विद्यालय निरीक्षक