फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 50 सफाईकर्मियों में रेनकोट का वितरण

Fri, 07 Jul 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सफाईकर्मियों को रेनकोट बाँटती अध्यक्ष पुष्पलता मंगल व ईओ आलोक कुमार।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महराजगंज।नगर पालिका के सफाईकर्मी विपरीत हालात में भी नगरीय क्षेत्रों में व्यवस्था की बहाली में जुटे रहते हैं। बारिश की अवधि में आने वाली समस्या को दूर करने के लिए उनके स्तर से सदैव तत्परता दिखाई जाती है। सफाई व अन्य कर्मियों को रेनकोट दिए जाने से उन्हें बारिश में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


ये बातें नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने बृहस्पतिवार को नगरपालिका में सफाईकर्मियों को रेनकोट वितरण कार्य का शुभारंभ करते हुए कही। कहा कि कर्मी आगे भी अपने दायित्वों के प्रति गंभीरता दिखाते हुए कार्य करना सुनिश्चित करें। अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार मिश्रा ने कहा कि मौसम को ध्यान में रखते हुए कर्मियों को रेनकोट वितरित किया जा रहा है। कुल 300 से अधिक लोगों को रेनकोट वितरित करना है। पहले दिन 50 कर्मियों को रेनकोट बांटा गया है। अन्य को भी जल्द वितरित कर दिया जाएगा। इस दौरान प्रधान लिपिक मो. शमीम, अखिलेश पांडेय, बैकुंठनाथ यादव, लालबहादुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें