फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मकान बनवाने को लेकर विवाद मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली (महराजगंज)। भिटौली थाना क्षेत्र के जडार निवासी फूला देवी ने अपने पति के भाई हेमंत एवं उसके परिजनों पर मारने-पीटने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे पति का भाई हेमंत अपने हिस्से में मकान बनवा लिया है। मैं और मेरे पति जब अपने हिस्से में मकान बनाने जाते हैं तो आरोपी हेमंत अपने परिजनों संग आकर हमेशा विवाद खड़ा करता है। घटना दो अप्रैल शाम 5:30 बजे की है। हम लोग अपने हिस्से में मकान बनवाने जा रहे थे। हेमंत की पत्नी और उसके बच्चे गाली देते हुए मुझे मारने-पीटने लगे। हमेशा वह मुकदमे का हवाला देकर मेरे काम में बाधा डालता है। जबकि उसके पास कोई स्थगन आदेश नहीं है। उसने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। एसओ मदन मोहन मिश्र ने बताया कि आरोपी सुनीता, अंश एवं अंशिका पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें