फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंदुरिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के सिंदुरिया निचलौल रोड पर रविवार की शाम स्कार्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कौशल निवासी हरिहरपुर सिंदुरिया सिसवा रोड पर अंडे की दुकान लगाते हैं। रविवार को सिंदुरिया गांव से अंडा लेकर बाइक से अपने दुकान पर जा रहे थे। अभी वह निचलौल रोड पर पहुंचे थे कि निचलौल की तरफ से आ रही स्कार्पियो की टक्कर से गिरकर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह के अनुसार घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें