शेख फरेंदा गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र की जमीन की पैमाईश करते राजस्व टीम।
नौतनवां। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण होने वाला है। इसी दौरान गांव के कुछ लोगों ने यह कहकर आपत्ति जताई कि यहां मोहर्रम का मेला लगता है, इसकी पैमाइश कराने के बाद ही निर्माण कराया जाए। बुधवार को मौके पर राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ जमीन की पैमाइश कराकर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक भारत नेपाल सीमा के सेट गांव सनौली कोतवाली क्षेत्र के शेख फरेंदा में कूड़ा निस्तारण केंद्र का निर्माण होना है। इसके लिए गांव से पश्चिम तरफ में जमीन का चिह्नांकन किया गया था। मौके पर ईंट आदि सामग्री गिर भी गए थे। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने यह कहकर आपत्ति जताई कि यहां मुहर्रम का मेला व कर्बला है। पैमाइश के बाद ही निर्माण कार्य कराना उचित है।
ग्राम प्रधान रामबचन यादव ने राजस्व विभाग से जमीन पैमाइश करने की मांग की जिस पर राजस्व निरीक्षक रसीद अहमद हुआ खंडवा चौकी प्रभारी गंगाराम यादव के नेतृत्व में राजेश टीम व पुलिस बल के मौजूदगी में जमीन की पैमाइश कराई गई। इसमें पैमाइश करने के बाद विवाद को शांत कराया गया। दोनों पक्ष पैमाइश से सहमत हैं।
राजस्व निरीक्षक रसीद अहमद ने बताया कि जमीन की पैमाइश दोनों पक्षों की सहमति से हुई इस समय कोई विवाद नहीं है। पैमाइश से दोनों पक्ष सहमत हैं। खनुआ चौकी प्रभारी गंगाराम यादव ने बताया कि कूड़े रखने के लिए जमीन की पैमाइश कराई गई कोई विवाद था ही नहीं। ग्राम प्रधान रामबचन यादव ने बताया कि गांव में कोई विवाद नहीं था कूड़े रखने के लिए जमीन की पैमाइश हुई है।