कलश यात्रा में जाने को लेकर विवाद, पत्नी ने जहर खाकर दी जान
ठूठीबारी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा किशुनपुर में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच कलश यात्रा में जाने को लेकर विवाद हुआ। गुस्से में आई पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। वहीं पुलिस की ओर से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा किशुनपुर निवासी मनोज साहनी की पत्नी मनीता (27) कलश यात्रा में शामिल होने जाना चाहती थी। लेकिन, उसका पति कलश यात्रा में जाने से मना कर दिया। चर्चा है कि सोमवार को इसी बात को लेकर पति-पत्नी में नोकझोंक हुई। पति कुछ समझ पाता की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गई। परिजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल से गए। जहां उसकी मौत हो गई। ठूठीबारी कोतवाल छोटेलाल ने बताया कि घटना की जानकारी मिली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।