महराजगंज। जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास और निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। जिलाधिकारी ने विभिन्न परियोजनाओं में प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से लेते हुए निर्देशित किया कि जिन निर्माण परियोजनाओं में प्राप्त धनराशि का 75 प्रतिशत उपभोग किया जा चुका है, उनमें शासन को यूसी प्रेषित करें। सभी कार्यदायी संस्थाएं अनारंभ परियोजनाओं को आरंभ करें। उन्होंने जिला क्रीड़ा स्टेडियम महराजगंज की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए काम को तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि जो परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, उनमें उनके की ओर से गठित तकनीकी जांच समिति के माध्यम से जांच और जिलाधिकारी के अनुमोदन के उपरांत ही हैंड ओवर की कार्रवाई करें। जिलाधिकारी ने कहा कि जो परियोजनाएं 85 प्रतिशत प्रतिशत तक पूर्ण हो गई हैं, उनको एक माह के भीतर पूर्ण करें।
बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।