फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्राचीन बौद्ध स्थल देवदह-रामग्राम के विकास पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को देवदह बनरसिहा कला में आयोजित हुई। बैठक में रामग्राम स्तूप व देवदह स्तूप को सीधे संपर्क मार्ग से जोड़ने की मांग की गई। बैठक में देवदह व रामग्राम पिछले दिनों में हुए स्तूप उत्खनन में प्राप्त प्राचीन पुरावशेषों की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की आवश्यकता पर बल दिया गया।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र राव ने बताया कि वर्षों से लंबित पड़ी विकास योजनाओं को शासन स्तर से शीघ्र पूरा कराए जाने के लिए प्रशासन और कार्यदायी संस्थाओं से पत्राचार किया गया है। बैठक में यह भी प्रस्ताव रखा गया कि दोनों स्थलों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित-प्रसारित किया जाए ताकि देश-विदेश से अधिक से अधिक लोग इन स्थलों की ओर आकर्षित हों। बैठक में अध्यक्ष जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचन्द्र पटेल, शिवभुजा पांडेय, नन्दलाल गौतम, रोहित गौतम, सन्तराम, अखिलेश कुमार, रामलगन, डॉ. गौरीशंकर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें