फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कोट कम्हरिया गौशाला में गोवंशों की मौत के मामले में बीडीओ से शिकायत, जांच कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर। विकासखंड लक्ष्मीपुर के ग्राम पंचायत कोट कम्हरिया में स्थित गौशाला में गोवंशों की कथित मौत और जमीन में दबे मृत गोवंशों के अवशेष व हड्डियां मिलने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बुधवार को बीडीओ से ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

हिन्दू रक्षा दल के सत्यम सोनी, अभय राय, रामप्रीत, शिवांश पांडेय, अमन चौधरी, दयानंद आदि द्वारा खंड विकास अधिकारी को किए गए शिकायत में गौशाला में गोवंशों की देखरेख, उनके भरण-पोषण, चारे-पानी की व्यवस्था तथा गोवंशों की मौत से संबंधित अभिलेखों की जांच कराने की मांग उठाई गई है। साथ ही, जमीन में दबे अवशेषों की वास्तविक स्थिति का पता लगाने और मामले की पारदर्शी जांच कराने का अनुरोध किया गया है। अधिकारियों की ओर से जांच का आश्वासन मिलने के बाद लोग घर वापस गए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता नौतनवा तहसील का घेराव करेंगे।
संबंध में खंड विकास अधिकारी लक्ष्मीपुर मृत्युंजय यादव ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है। एडीओ पंचायत को जांच करके रिपोर्ट मांगी गई है। बृहस्पतिवार को वह स्वयं मौके पर जाकर शिकायत की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें