आग लगने से घर में रखा सामान जल गया।
- फोटो : अमर उजाला
आंधी के साथ आग के तांडव ने खूब तबाही मचायी। आग के कहर ने एक परिवार की बेटी के हाथ पीले करने के अरमानों को जलाकर राख कर दिया।
बेटी के ब्याह की चिंता में माता- पिता बेेहोश हो रहे थे गांव के लोग पानी के छींटे मारकर उन्हें होश में ला रहे थे।
फरेंदा क्षेत्र के उदितपुर के गिरधरपुर निवासी परशुराम के आवासीय झोपड़ी में आग की एक चिंगारी क्या गिरी उसके सारे अरमान को जला कर राख कर दिए। बुधवार को तेज आंधी और तूफान के साथ आग की एक चिंगारी ने परशुराम की बेटी अनामिका के भी अरमान जला दिए।
परशुराम ने बेटी अनामिका की शादी की तारीख 13 जुलाई को तय कर रखी है। शादी में देने के लिए बेड, जेवर, कपडा, गल्ला के साथ विदाई का सामान जल कर राख हो गया। जले सामान को देख कर पिता पल-पल भर में बेहोश हो रहे हैं। पड़ोसी उन्हे होश में लाने के लिए पानी के छींटे मार रहे थे। आग का प्रकोप पड़ोसी रामदेव के भी घर को राख कर गया। उनके घर में रखा सारा जरूरी सामान जल कर राख हो गया।