प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में लोगों को भी जिले के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणा के होने की उम्मीद थी, मगर अन्य जिलों की तरह ही युवा, महिला, शिक्षा, मत्स्य, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीकी शिक्षा समेत अन्य योजनाओं के तहत ही प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही महराजगंज को भी लाभान्वित करने की पहल की गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
प्रदेश की योगी सरकार की ओर से बुधवार को पेश किए गए 6.90 लाख करोड़ के बजट में हर वर्ग को लाभान्वित करने की पहल की गई है। बजट को देखने के लिए सुबह से ही लोग उत्साहित दिखे। किसी ने टीवी पर बजट देखने में रुचि दिखाई तो किसी ने मोबाइल का सहारा लिया। लोगों ने बताया कि बजट से जिले के बड़ी उम्मीद थी, लेकिन जिले को कुछ खास नहीं मिलने से निराशा मिली।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की ओर से प्रस्तुत किए गए बजट में लोगों को भी जिले के विकास से जुड़ी बड़ी घोषणा के होने की उम्मीद थी, मगर अन्य जिलों की तरह ही युवा, महिला, शिक्षा, मत्स्य, स्वास्थ्य, कृषि, तकनीकी शिक्षा समेत अन्य योजनाओं के तहत ही प्रदेश के अन्य जिलों की तरह ही महराजगंज को भी लाभान्वित करने की पहल की गई।
ऐसी कोई योजना नहीं दिखी, जिससे यह लगे कि यह सिर्फ महराजगंज जिले के लिए आई हो। बजट को देखने के लिए सदर ब्लॉक के पास चाय की दुकान पर लोग मोबाइल पर उत्सुकता से लगे रहे। वहीं नगर के दुर्गा मंदिर के पास टीवी की दुुकान पर भी लोगों ने बजट देखा। ओमप्रकाश, राजकुमार व बहादुर आदि ने बताया कि बजट से जिले के लिए बड़ी उम्मीद थी, लेकिन जिले को कुछ खास नहीं मिलने से निराशा मिली।