फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में दिनेश और उमेश रहे अव्वल

Mon, 03 Dec 2018 12:49 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
दौड़ में दिनेश और उमेश रहे अव्वल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे जनपदीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं शैक्षणिक समारोह के दूसरे दिन रविवार को दौड़, ऊंची कूद, खो-खो, सुलेख सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्राथमिक वर्ग में फरेंदा के दिनेश व उच्च प्राथमिक फरेंदा के ही उमेश पटेल अव्वल रहे। 
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों की 50, 100, 200, 400, 600 व 800 मीटर की दौड़ कराई गई। इसमें से 50 मीटर दौड़ मेें प्राथमिक बालक वर्ग में फरेंदा के दिनेश, घुघली के संजीत तथा मिठौरा के यश पासवान को क्रमश: प्रथम, द्वितीय, व तृतीय स्थान मिला। जबकि बालिका वर्ग में सदर की नंदनी ने प्रथम, निचलौल की खुशी ने द्वितीय व परतावल की सनम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में फरेंदा के दिनेश पटेल, घुघली के संजीत, मिठौरा के बृजेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में निचलौल की नेहा, सदर की साहिबा तथा पनियरा की ममता को प्रथम, द्वितीय व तीसरा स्थान मिला।  इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में फरेंदा के दिनेश पटेल, मिठौरा के बृजेश तथा मिठौरा के ही विवेक पासवान को क्रम से पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में सदर की नंदनी, निचलौल की माला तथा पनियरा की अनीता यादव को तीसरा स्थान मिला। इसी प्रकार उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में मिठौरा के नजरे आलम, सदर के हरिकेश, परतावल के सोनू को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। वहीं 200 मीटर दौड़ में भी नजरे आलम, हरिकेश व विनोद यादव को पहला, दूसरा व तीसरा स्थान मिला। जबकि 400 मीटर दौड़ में उमेश पटेल, सलीम अली व विनोद यादव को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान मिला। उच्च प्राथमिक वर्ग के ऊंची कूद में फरेंदा के विजय को पहला, निचलौल के सलीम अली को दूसरा व लक्ष्मीपुर के सुजीत को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में फरेंदा की दुर्गावती पहले, निचलौल की नेहा दूसरे व फरेंदा की आराधना तीसरे स्थान पर रहीं। इसी तरह 200 मीटर दौड़ में नेहा, गुड़िया व दुर्गावती को क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा 400 मीटर दौड़ में आराधना, गुड़िया व अंजनी को क्रम से पहला दूसरा व तीसरा स्थान मिला। अंताक्षरी में निचलौल, फरेंदा व पनियरा को क्रमश: पहला दूसरा व तीसरा स्थान मिला। मानचित्र में निचलौल के आनंद कुमार, सदर के विवेक कुमार तथा सदर की काजल को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें