फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जर्जर केबल बना खतरा, एक ही रात में दो बार जला बिजली तार

विज्ञापन
निचलौल में जलता बिजली का तार। 
विज्ञापन
मोहल्लेवासियों की सतर्कता से टला हादसा
विज्ञापन

अलग ट्रांसफार्मर व नया केबल लगाने की मांग
महराजगंज। निचलौल नगर पंचायत के लोहियानगर मोहल्ले में जिगनहवा रोड पर बिजली आपूर्ति करने वाला जर्जर केबल बृहस्पतिवार की रात दो बार जल गया। स्थानीय लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ते लोड और जर्जर हो चुके केबल के कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने से उपभोक्ताओं में नाराजगी है।
मोहल्ले के मनोज मद्धेशिया, संजय कसौधन, दिव्यांशु चौरसिया, संजय कश्यप, रामकुमार ओझा, भोला वर्मा एवं विवेक कुमार गुप्त सहित अन्य लोगों ने बताया कि एक ही ट्रांसफार्मर से कोर्ट वार्ड, जिगनहवा वार्ड और लोहियानगर वार्ड की विद्युत आपूर्ति की जा रही है। पिछले छह महीनों में नए कनेक्शनों की संख्या बढ़ने से केबलों पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है। इसके बावजूद विभाग द्वारा पुराने और जर्जर केबल को बदलने की कोई पहल नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मेन तिराहा से लेकर मोहल्ले के विभिन्न स्थानों पर आए दिन फॉल्ट होना और केबल जलना सामान्य बात हो गई है। बृहस्पतिवार की रात जिगनहवा रोड स्थित एक विद्युत पोल पर केबल अचानक धू-धू कर जलने लगा। सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई और स्थानीय लोगों ने आग बुझाई। बाद में पहुंचे लाइनमैन ने क्षतिग्रस्त हिस्से को हटाकर दूसरा केबल जोड़ा लेकिन वह भी कुछ देर बाद जल गया। घटना के कारण मोहल्लेवासियों को पूरी रात जागकर बितानी पड़ी।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने क्षेत्र में सुचारु एवं सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए अलग ट्रांसफार्मर स्थापित कराने तथा जर्जर केबल को तत्काल बदलने की मांग की है।
जेई टाउन नन्हकू प्रसाद ने बताया कि नया केबल लगवाने के लिए उच्च अधिकारियों से वार्ता करनी होगी। फिलहाल बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया है और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें