महराजगंज। पांच लाख रुपये की लागत से पिपरपाती गांव में डिजिटल लाइब्रेरी तैयार कर ली गई है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में यह मददगार साबित होगी।
जानकारी के अनुसार, लाइब्रेरी में अध्ययन के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। ग्राम निधि से कराए गए इस निर्माण कार्य को मार्च में शुरू किया गया था और अगस्त में पूरा कर लिया गया। इस लाइब्रेरी में कंप्यूटर, वाईफाई और स्मार्ट टीवी की व्यवस्था की गई है। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को ऑनलाइन कक्षाओं, शैक्षिक वीडियो और अन्य डिजिटल अध्ययन सामग्री का लाभ मिल सकेगा। लाइब्रेरी में बच्चों के बैठने के लिए भी बेहतर व्यवस्था की गई है। परिसर में शौचालय की भी व्यवस्था है।
ग्राम विकास अधिकारी राकेश त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम निधि से डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण कराया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को सुविधा मिलेगी।