डीआईजी एसएसबी गोरखपुर प्रफुल कुमार रोशन ने बुधवार की सुबह 11 बजे सोनौली पसीमा पर स्थित एसएसबी कैंप पर अधिकारियों के साथ बैठक कर सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
इसके बाद उन्होंने बार्डर का जायजा भी लिया। पत्रकारों से बातचीत में बताया की जवानों को चौबीस घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा मित्र राष्ट्र से आने वाले नागरिकों के साथ भाईचारा बनाने के साथ मित्रवत व्यवहार करने को कहा गया है। उन्होंने तस्करी की घटनाओं को गंभीरता से लिया और कहा कि तस्करी हर हाल में रुकनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संदिग्धों की विधिवत चेकिंग के बाद ही जाने दिया जाए।