फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुर्घटना में घायल युवक का नेपाल से आया शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। नेपाल के नवलपरासी जिले के बर्दघाट में बस की चपेट में आने से ठूठीबारी निवासी गुड्डू साहनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के दौरान शनिवार शाम उनकी मौत हो गई। रविवार को शव मृतक के घर पहुंचा तो घर का माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ठूठीबारी निवासी गुड्डू साहनी निजी काम से एक अक्तूबर को नेपाल के बर्दघाट गए थे। वहां एक अनियंत्रित बस की चपेट में आने से गुड्डू घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए भैरहवां मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शनिवार शाम गुड्डू ने दम तोड़ दिया। गुड्डू की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रविवार दोपहर बाद उनका शव ठूठीबारी स्थित घर पहुंचा। पीड़ित परिजनों का विलाप देखकर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

परवरिश को लेकर चिंतित
ठूठीबारी निवासी शंकर साहनी के इकलौते पुत्र गुड्डू की मौत से परिवार में मौजूद छह सदस्यों की परवरिश पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। मृतक गुड्डू साहनी की दो बेटी प्रिया, अन्नू व दो बेटे धीरज साहनी, चंदन साहनी हैं। घटना से गुड्डू साहनी की पत्नी सरिता, माता ज्योति रोते-रोते बेहोश हो जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें