फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीआईडी ने किया निरीक्षण

Sun, 13 Jul 2025 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्रावण मास और आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) गोरखपुर परिक्षेत्र एस चनप्पा ने शनिवार को थाना श्यामदेउरवां का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के उद्देश्य से उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही थाना समाधान दिवस पर फरियादियों से संवाद भी किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डीआईजी थाना ठू्ठीबारी क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर इटहिया पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित होने के कारण पड़ोसी देश नेपाल से भी भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करने इटहिया मंदिर आते हैं। डीआईजी ने कांवड़ियों व श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा भी साथ रहे।
डीआईजी ने मंदिर परिसर और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए बैरिकेडिंग करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने को कहा। मंदिर में साफ-सफाई, पेयजल, छाया, मेडिकल सहायता, पार्किंग और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था का निरीक्षण कर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही डीआईजी ने प्रमुख चौराहों, बाजारों, सर्राफा दुकानों, बैंकों, एटीएम और कांवड़ यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने यात्रा मार्ग में पड़ने वाले होटल और ढाबों की नियमित जांच करने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और सुरक्षा व्यवस्था को सतर्क रखने पर बल दिया।
विज्ञापन

डीआईजी ने थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, हवालात, शस्त्रागार, बैरक और भोजनालय का जायजा लिया। उन्होंने साफ-सफाई को बेहतर करने, शस्त्रों की नियमित जांच और जब्त वाहनों को डंपिंग यार्ड में व्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए। थाना समाधान दिवस पर डीआईजी ने आम नागरिकों से संवाद कर उनकी शिकायतें सुनीं। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महराजगंज सोमेंद्र मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीआईजी ने सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें