फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: उल्टी-दस्त के साथ बढ़े डायरिया के मरीज

Wed, 06 Aug 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जिला अस्पताल के पर्ची काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
महराजगंज। जिला अस्पताल में मौसमी बीमारी से पीड़ितों की संख्या बढ़ गई है। मंगलवार को पर्ची, दवा काउंटर के अलावा डॉक्टर कक्ष में भीड़ के कारण परेशानी हुई। डॉक्टरों ने बताया कि इस समय उल्टी दस्त के साथ ही डायरिया के मरीज जिला अस्पताल में अधिक पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 600 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। डॉक्टर बदलते मौसम में खानपान से लेकर एहतियात बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. पीके सिंह ने कहा कि खानपान में ध्यान रखने की जरूरत है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एके द्विवेदी ने बताया कि अस्पताल में पर्याप्त दवाएं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें