फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: डायल 112 पुलिस से मनबढ़ों ने किया दुर्व्यवहार

Fri, 23 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के डोमा कांटी टोला में बृहस्पतिवार को विवाद की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची थी। इस दौरान कुछ मनबढ़ पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने लगे। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के डोमा कांटी टोला पर दो पक्षों में जमीनी विवाद की सूचना पाकर मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची थी। जहां पर पुलिस मामले की जानकारी लेने के लिए दोनों पक्षों से पूछताछ करने लगी। इसी बीच कुछ लोग आक्रोशित हो उठे और पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने लगे। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन उससे पहले आरोपी डायल पुलिस कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करने के बाद धमकी देते हुए भाग निकले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें