फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान और सड़क के लिए कंजड़ समाज का धरना

Wed, 28 Sep 2016 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कंजड़ समुदाय के लोगों ने डीएम कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। मकान, सड़क, नाली और शौचालय बनवाने के संबंध में मंगलवार को नगर के कंजड़ समुदायक के लोगों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया तथा आठ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को दिया। 
विज्ञापन


दिलीप कुमार कंजड़ ने कहा कि सरकार हमारी समस्याओं को नहीं सुन रही है। पिछले वर्ष जनवरी में धरना प्रदर्शन किया गया था। उसमें सारी समस्याओं से सरकार को अवगत कराया गया था। सरकार ने एक भी मांग अब तक पूरा नहीं किया। जिससे विभिन्न परेशानियों से जूझ रहे है। 

उन्होंने कहा कि कंजड़ समाज के लोगों को जनजाति का दर्जा मिलना चाहिए। कंजड़ बस्ती में सरकार की ओर से 125 मकान का वादा किया गया था। अब तक मात्र 51 मकान बने हैं। शेष 75 मकान बनवाने जरूरी है। कंजड़ बस्ती में सड़क, नाली, शौचालय एवं मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


राशन कार्ड बनने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। कंजड़ बस्ती से दो महिलाओं को अशा बनाया जाए, ताकि पूरे कंजड़ बस्ती की देख रेख कर सके। लड़कियों की शादी का अनुदान दिया जाए। उन्होंने कहा कि मांगे शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो आगे की लड़ाई और तेज की जाएगी। इस दौरान अनिल कुमार, लल्लू, रानी के अलावा तमाम कंजड़ समाज के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें