जल्द कार्रवाई नहीं हुईतो आंदोलन होगा तेज
नौतनवां (महराजगंज)। क्षेत्र के हरदी डाली में सरकारी पोखरी पर अवैध कब्जा व अन्य समस्याओं को लेकर अधिवक्ता अमित सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की ओर से तहसील परिसर में दिया जा रहा धरना बृहस्पतिवार को छठे दिन भी जारी रहा। उन्होंने कहा कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई करते हुए जिम्मेदारों ने न्याय नहीं दिलाया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
अधिवक्ता अमित सिंह का कहना है कि तहसील क्षेत्र के हरदी डाली में स्थित सरकारी पोखरी पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर उसे समतल करने के लिए सैकड़ों ट्राली मिट्टी का अवैध खनन कराया जा रहा है। पूरे मामले की जांच को लेकर जिम्मेदारों को पत्र सौंपा गया, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान मोहम्मद रजा, सच्चिदानंद, विमला देवी, जगदीश, शांति, जगतपाल, झुरिया, आदि लोग मौजूद रहे।