फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत 16-08-27

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

परतावल (महराजगंज)। श्यामदेउरवां थानाक्षेत्र के पिपरा खादर में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जिले के पिपराइच थानाक्षेत्र के परशुरामपुर निवासी दिवाकर निषाद (32) बुधवार को देर शाम पुरैना की तरफ से अपने घर जा रहे थे। पिपरा खादर के पास अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व पुलिस के सहयोग से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें