मेंहदावल। नगर पंचायत क्षेत्र में पंचमुखी शिव मंदिर के विकास के लिए पर्यटन विभाग ने दो साल पहले दो करोड़ जारी किया था। इससे मंदिर परिसर में धर्मशाला, चहारदीवारी और परिसर में प्रकाश की व्यवस्था होनी थी लेकिन धर्मशाला का छत अभी तक नहीं लग सका है।
नगर पंचायत क्षेत्र के सुरहवा में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के सुंदरीकरण का कार्य करने वाले ठेकेदार ने धर्मशाला की दीवार लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व खड़ा कर दिया लेकिन अभी तक इस पर छत नहीं सका है। लंबे समय से कार्य पूरा न होने से मंदिर से जुड़े श्रद्धालुओं ने नाराजगी जताई है।
बता दें कि, पंचमुखी शिव मंदिर गोरखनाथ मंदिर के अधीन है। पंचमुखी शिव मंदिर के विकास के लिए पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल लंबे समय से प्रयासरत रहे हैं। उन्हीं के प्रयास से दो वर्ष पूर्व नगर पंचायत प्रशासन की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर्यटन विभाग ने धर्मशाला, चहारदीवारी आदि कार्य की स्वीकृति प्रदान करने हुए करीब दो करोड़ रुपये जारी किया था।
डेढ़ वर्ष बीतने के बाद गया। धर्मशाला की दीवार खड़ी करने के बाद भी छत नहीं लगा है। ग्रामीण संतोष जायसवाल, रामेश्वर यादव, सुभाष यादव, आनंद पांडेय, सौरभ पांडे समेत कई लोगों ने निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है।
पंचमुखी शिव मंदिर के व्यवस्थापक साहब सिंह का कहना है कि डेढ़ वर्ष का समय बीत गया। चारों तरफ से दीवार खड़ा करने के बाद भी छत की ढलाई नहीं की गई है। निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है।