फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : बाजार सजकर तैयार, दोपहर बाद होगी धनवर्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। धनतेरस के साथ शनिवार से पांच दिन तक चलने वाल दीपोत्सव की शुरूआत होगी। ज्वेलर्स ने जहां हल्के वजन में आकर्षक डिजाइन का कलेक्शन मंगाया है। वहीं बर्तन कारोबार में सामान्य बर्तन की जगह इस बार सिल्वर व गोल्डन टच की चमक दिखेगी। दोपहिया व ई-रिक्शा की बात करें तो शनिवार को पड़ रहे धनतेरस के कारण शनिदेव की कृपा बनी रहे इसलिए अधिकतर ने एक दिन पहले शुक्रवार को हो अपने पसंद की बाइक का पूरा पेमेंट जमा कर दिया। शुभ मुहूर्त पर बाइक को लाने भी ग्राहक एजेंसी नहीं जाएंगे बल्कि एजेंसी डीलरों ने वाहन अपने कर्मियों के जरिये पहुंचाने की व्यवस्था देकर शनिवार के दिन लोहा बिक्री का तोड़ निकालते हुए बिक्री प्रबंध किया है। धनतेरस पर लगभग सभी कारोबारियों ने बेहतर बिक्री की उम्मीद के साथ आकर्षक सजावट के साथ नये ट्रेंड का कलेक्शन बिक्री के लिए सुरक्षित कर लिया है। ज्योतिषाचार्य पं. विंध्यवासिनी पांडेय के मुताबिक खरीद के लिए शुभ मुहूर्त दोपहर 12:20 बजे के बाद है। ऐसे में देर रात तक सराफा और बर्तन कारोबार की चमक बिखरेगी। स्टील व एल्युमिनियम का रेट में पाएंगे सिल्वर टच के बर्तन-धनतेरस पर बर्तन कारोबारियों की तैयारी भी काफी मजबूत है। निचलौल व गोरखपुर रूट बलिया नाला पुल के दोनों तरफ बर्तन के दुकानदारों ने स्टाल लगाकर नए लुक के बर्तनों को सजाकर आकर्षण बढ़ा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें