फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शनि प्रदोष के साथ तुला राशि में सूर्य, बुध व मंगल संचरण करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 18 अक्तूबर को धनतेरस मनाया जाएगा जिसमें लोग सोना चांदी के आभूषण व बर्तन झाड़ू धनिया गोमती चक्र आदि सामान की खरीदारी करेंगे शाम को धन्वंतरि की पूजा होगी। आर्याव्रत ज्योतिष केंद्र के संस्थापक ज्योतिर्विद आचार्य लोकनाथ तिवारी ने बताया कि 19 अक्तूबर को नरक चतुर्दशी वह छोटी दीपावली होगी। 20 को दीपावली धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दिन चतुर्दशी दोपहर 2:32 तक है इसके बाद अमावस्या तिथि है। इस दिन प्रदोष काल और अर्ध रात्रि में अमावस्या होने से दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। 21 को स्नान दान की अमावस्या होगी। 22 अक्तूबर को अन्नकूट और गोवर्धन पूजा होगी 23 को भैया दूज और चित्रगुप्त जयंती मनाई जाएगी। धनतेरस पर्व शनिवार को मनाया जाएगा। शनि प्रदोष के साथ तुला राशि में सूर्य, बुध व मंगल संचरण करेंगे। साथ ही ब्रह्म योग रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें