फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: श्रद्धालुओं ने महाराज का लिया आशीर्वाद

Thu, 01 Jun 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नितनवां के डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज में आयोजित दिव्य दरबार में श्रद्धालु ।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौतनवां। डॉ. राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय दिव्य दरबार के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं ने महाराज का आशीर्वाद लिया। दिव्य दरबार में श्री मेंहदीपुर बालाजी के आशीर्वाद से महाराज ने भीड़ से स्वयं नाम ले कर लोगों को बुलाया एवं पर्चा बनाया। महाराज ने स्वयं ही लोगों को बताया कि उनके परिवार पर किस प्रकार का कष्ट है और उसका निवारण कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

हांसी धाम सेवा समिति की नौतनवां इकाई के अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल ने महाराज की चरण वंदना कर आरती उतारी। यज्ञशाला की परिक्रमा करते हुए श्री बालाजी महाराज को अपनी मनोकामना बताई। इस मौके पर उमेश जायसवाल, बद्री प्रसाद अग्रहरि, ईश्वर चंद जायसवाल, जितेंद्र यादव, दुर्गा मद्धेशिया, सुनील श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, धर्मात्मा जायसवाल, सूरज जायसवाल, प्रेम मद्धेशिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें