फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2022: मिनी बाबाधाम में उमड़े भोले के भक्त, गूंजा हर हर महादेव

Tue, 09 Aug 2022 10:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

महराजगंज जिले के पूर्वांचल में मिनी बाबाधाम के नाम से मशहूर जिले की ईटहिया मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाए और बाबा का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
इटहिया शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाते श्रद्धालु।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के पूर्वांचल में मिनी बाबाधाम के नाम से मशहूर जिले की ईटहिया मंदिर में सावन के अंतिम सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने हर हर महादेव के नारे लगाए और बाबा का जलाभिषेक किया। कटहरा और बउरहवा बाबा के साथ ही जिले के अन्य मंदिरों में भी लोगों ने पूजा-अर्चना की।

विज्ञापन


महराजगंज जिले की ईटहिया मंदिर में दो प्रदेश यूपी और बिहार तथा दो देश भारत और नेपाल के श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए उमड़ते हैं। मंदिर में भक्तों की आस्था को देखते हुए इसे पूर्वांचल के मिनी बाबाधाम का दर्जा प्राप्त है। सावन के अंतिम सोमवार को यहां भोर से ही भक्त एकत्र होने लगे थे। नेपाल के त्रिवेणी धाम से जल लेकर कांवड़ियों का जत्था भी भगवान भोले के दरबार में पहुंचा। इस मौके पर मंदिर परिसर में लगी दुकानों से लोगों ने खरीदारी भी की।

मंदिर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 12 स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई थी। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। दिनभर पुलिस के जवान सुरक्षा में मुस्तैद रहे। एसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि भक्तों की भीड़ को देखते हुए ईटहिया मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


जिले के अन्य मंदिरों में भी सुबह से ही लोग जलाभिषेक के लिए उमड़ने लगे थे। शहर की सिंंचाई कालोनी स्थित शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। लोगों ने बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाया और सुख-समृद्धि की कामना की।
 

विज्ञापन

कटहरा शिव मंदिर : जलाभिषेक को जुटे भक्त
सदर ब्लॉक के कटहरा में जंगल किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है। सावन के अंतिम सोमवार को यहां दूर-दराज से शिव भक्त पहुंचे और बाबा का जलाभिषेक किया। बौद्ध धर्मावलंबियों के लिए यह स्थान आस्था केंद्र है। वे कटहरा को भगवान बुद्ध का ननिहाल मानते हैं।

कावड़ियों ने बउरहवा बाबा का किया जलाभिषेक
सिसवा बाजार। नेपाल के त्रिवेणी धाम के जल भरकर पहुंचे कावड़ियों ने सावन के अंतिम सोमवार को हरपुर पकड़ी स्थित बउरहवा बाबा का जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। इससे पहले कई स्थानों पर कांवड़ियों का स्वागत किया गया। श्री रामजानकी मंदिर परिसर में भजन गायक अमित अंजन की टीम ने भक्ति गीत प्रस्तुत किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें