फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मारवाड़ी समाज ने निकाली राणी सती दादी की भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। मारवाड़ी समाज की ओर से सोमवार को कस्बे में राणी सती दादी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते-नाचते शामिल हुए। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत किया गया। पूरे कस्बे में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने दादी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

शोभायात्रा विमल बागला के आवास से तनधन जी की बरात के रूप में शुरू हुई। विशाल जुलूस निराला नगर कॉलोनी स्थित भजन गायक रजत शर्मा के आवास पर बने राणी सती मंदिर पहुंचा। रास्ते भर श्रद्धालु मां नारायणी का गुणगान करते रहे।
समाज के विशाल बागला ने बताया कि झुंझुनूं वाली नारायणी दादी का करीब 750 वर्ष पूर्व इस पवित्र धरा पर अवतरण हुआ था। दादी का त्रिशूल चिह्न गायत्री, लक्ष्मी और नवदुर्गा (पार्वती) तीनों महाशक्तियों का प्रतीक है। समाज के लोग उन्हें राणी सती दादी के नाम से पूजते हैं। इस दौरान रजत शर्मा, सोनू तुलस्यान, कर्तव्य सरावगी, गोपाल बागला, विमल बागला, राजू शर्मा, वंदना बागला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें