महराजगंज। श्याम महोत्सव के अवसर पर रविवार को बृजमनगंज उपनगर में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें श्याम के भक्ति भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। इस दौरान आयोजक मंडल की ओर से पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित विभिन्न अतिथियों का स्वागत किया गया। भजन कार्यक्रम के पहले खाटू श्याम की आरती उतारी गई। इसके बाद उनको भोग लगाया गया। पूजन -अर्चन के बाद भजन संध्या की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में भजन गायिका शिप्रा सलोनी व प्रमोद की ओर से प्रस्तुत भजनों का श्याम प्रेमी पूरी रात आनंद लेते रहे। लोगों ने बाबा श्याम से अपने जीवन में सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान सहभोज का आयोजन भी किया गया, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजक मंडल के नटवर गोयल, बैजनाथ टिबड़ेवाल, कुंदन,चंदन, सोना अग्रवाल, आदित्य मोदी मौजूद रहे।