पनियरा। क्षेत्र के सतगुरु मुजुरी गांव में शनिवार की देर रात श्री खाटू श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुरेश मद्धेशिया ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री खाटू श्याम के जन्मोत्सव पर भक्तिमय माहौल में जागरण का आयोजन किया गया। जागरण में भोजपुरी जगत के प्रसिद्ध गायक दीपक दिलदार, गायिका खुशी कक्कड़, अभिषेक यादव, भोजपुरिया ललिता, श्याम दीवानी, श्रवण सुल्तानपुरी, मोहन भारद्वाज और आशीष सिंघल ने भक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भक्तिमय माहौल में देर रात तक श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर झूमते रहे। संवाद