सोनौली। नेपाल के पाल्पा जिले में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व का सत्यवती मेला शुक्रवार से शुरू हो गया। चार दिन तक चलने वाले इस आयोजन में नेपाल के विभिन्न जिलों के अलावा भारत के उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
धार्मिक मान्यता है कि सत्यवती देवी सुन नहीं सकती हैं। ऐसे में भक्त झील के पास पहुंचकर ऊंची आवाज में अपनी मनोकामनाएं देवी तक पहुंचाते हैं। मान्यता है कि इस परंपरा से देवी भक्तों की मुराद पूरी करती हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले इस मेले में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करते हैं और सुबह अपनी मनोकामना के लिए पुकार लगाते हैं।