फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में हो रहा हर वर्ग का विकास: जयमंगल

विज्ञापन
भाजपा सरकार में हो रहा हर वर्ग का विकास: जयमंगल
विज्ञापन
सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया कटहरा में जनसंपर्क कर गिनाई सरकार की उपलब्धियां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

महराजगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा। जिसके तहत सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के कटहरा पहुंचे। जहां पर लोगों के घर-घर जाकर जनसंपर्क कर उन्हें सरकार की अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद प्राचीन शिव मंदिर कटहरा में बैठक कर विधायक ने सरकार की उपलब्धियां बताते हुए 2024 में फिर से पार्टी के लिए जन समर्थन जुटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ''सबका साथ सबका विकास के तहत काम कर रही है। हर व्यक्ति जो अंतिम पायदान पर खड़ा है, उसको सीधे सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। विधायक ने ग्रामीणों में पत्रक भी बांटे। इस अवसर पर जमुना चौहान, प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह, जयहिंद चौधरी, पूर्व प्रधान प्रभु साहनी, प्रमोद चौहान, कपिल गौड़, हीरा यादव, श्रीराम साहनी, वीरेंद्र लोहिया, संजीव शुक्ला, प्रदीप गौंड, सिनोद कुमार, नरेंद्र कश्यप, ज्ञानप्रकाश, सुनील, संजीत, रवि प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें