फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दुष्कर्म पीड़िता की सुरक्षा में एक दरोगा व दो सिपाही तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता बोली- आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस कर रही मेरी निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। सब रजिस्ट्रार का पता लगाने में पुलिस को कुछ खास सफलता नहीं मिल सकी है। पुलिस को यह नहीं पता है कि दुष्कर्म का आरोपी कहां है, क्या कर रहा है। आरोपी के स्टे के मामले की सुनवाई हाई कोर्ट में सोमवार को होनी है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस सोमवार का इंतजार कर रही है। आरोपी को स्टे मिल जाएगा तो पुलिस भी पल्ला झाड़ कर किनारे हो जाएगी। सुस्ती देखकर यही लग रहा है कि उसे खुली छूट दे दी गई है।
शुक्रवार को बेहद परेशान हालत में पीड़िता कोतवाली पहुंची। उसने आरोपी की गिरफ्तारी में देरी होने का कारण पूछा तो उसे नियम कानून का पाठ पढ़ाकर खामोश कर दिया गया। पुलिस ने उसको बताया कि टीम लगी है, उसका पता नहीं चल रहा है। कुर्की की कार्रवाई के लिए भी आवेदन दिया गया है। पीड़िता ने कहा कि अब घुटन होने लगी है। पढा़ई भी चौपट होने की कगार पर है। घर के आसपास के लोग भी बहुत दूसरे तरह से व्यवहार कर रहे हैं। सामाजिक रूप से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस को यह सब कुछ नहीं दिख रहा है। अब तो कुछ समझ में नहीं आ रहा है कि क्या करूं। दूसरी तरफ साथ में लगे पुलिसकर्मी इस जानकारी में लगे हुए हैं कि मुझे कौन फोन कर रहा है। मैं किससे बात कर रही हूं। ऐसे में लग रहा है कि पुलिस को सुरक्षा के लिए नहीं मेरी निगरानी करने के लिए लगाया गया है। हो सकता है कि यह सब कुछ आरोपी के इशारे पर हो रहा होगा। मोबाइल पर गंदे संदेश आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रवि कुमार राय ने बताया कि पीड़िता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। आरोपी बेबुनियाद हैं। नियमानुसार सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें