फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पोर्टल पर होगा अपलोड बेहतर खिलाड़ियों का ब्योरा

Fri, 14 Jun 2024 04:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजगंज। माध्यमिक और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को खेलकूद में बढ़ावा देने के लिए स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। इसमें ऐसे छात्रों को चुना जाएगा जो खेल में बेहतर हैं। इनका पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन




जिले में 1705 परिषदीय और 23 राजकीय विद्यालय हैं। यहां पढ़ने वाले छात्रों के बीच खेलकूद को लेकर अब संयुक्त अभ्यास की तैयारी हो रही है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने स्पोर्ट्स फॉर स्कूल कार्यक्रम शुरू किया है। कार्यक्रम के तहत परिषदीय स्कूलों और माध्यमिक विद्यालय के बच्चों का डाटा तैयार होगा। इसमें खिलाड़ियों से जुड़ी हर जानकारी होगी। उनके प्रशिक्षक, स्पोर्ट्स किट, खेलकूद की सुविधा आदि से जुड़ी जानकारी पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। खिलाड़ियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए भी प्रयास होगा।


इन श्रेणी में होगा पंजीकरण



पोर्टल पर उन्हीं खिलाड़ियों का नाम अंकित होगा, जो खेलने में बेहतर होंगे। उनको मिलने वाली सुविधा, प्रशिक्षण, खेल का विवरण, प्रशिक्षक का नाम, खेलने के लिए स्थान, विभागीय मदद की जानकारी देनी होगी। सभी स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे बच्चों को कम से कम दो खेलों में दक्ष करें। इसके बाद विद्यालय और ब्लॉक स्तर पर इनकी प्रतियोगिता होगी। ब्लॉक स्तर पर सफलता के बाद जिला और मंडल स्तर पर खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें