फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मंत्रा एप पर दर्ज हो रहा प्रसव का विस्तृत ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़, बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग ने डिजिटल निगरानी शुरू कर दी है। अब सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर होने वाली डिलीवरी का विस्तृत ब्योरा मंत्रा एप पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस व्यवस्था के तहत गर्भावस्था की शुरुआत से लेकर प्रसव और प्रसवोत्तर देखभाल तक की समस्त जानकारियां एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर संकलित की जा रही हैं। ताकि जच्चा-बच्चा की सेहत पर लगातार नजर रखी जा सके।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) एवं एक नगरीय पीएचसी संचालित हैं।
विज्ञापन

डिलीवरी के बाद प्रसूता का नाम, पति का नाम, पता, आयु, आधार कार्ड विवरण, मोबाइल नंबर सहित अन्य आवश्यक सूचनाएं एप में दर्ज की जाती हैं। साथ ही गर्भावस्था की अवधि, प्रसव की तिथि, प्रसव का प्रकार (सामान्य अथवा सिजेरियन), प्रसव स्थल और संबंधित स्वास्थ्य केंद्र का नाम भी रिकॉर्ड किया जा रहा है। मंत्रा एप पोर्टल पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 30 दिसंबर तक जिले में कुल 22 हजार 241 प्रसूताएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें