फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नौतनवा में छुट्टा पशुओं के आतंक से नगरवासी और राहगीर परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। स्थानीय कस्बे में छुट्टा पशुओं के आतंक से लोगों का राह चलना दुश्वार हो गया है। तेजी से बढ़ती इनकी संख्या और चहलकदमी से कस्बेवासी एवं राहगीर काफी परेशान हैं। इनके आतंक की चपेट में आने से आए दिन कोई न कोई चोटिल भी हो रहा है। बावजूद इसके जिम्मेदार मूकदर्शक बन बैठे हुए हैं।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि कस्बे के जयहिंद चौराहा, सब्जी मंडी, भुंडी मोहल्ला, हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा, परसोहिया, घंटाघर चौक, राहुल नगर, पुरानी नौतनवा, गांधी चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग आदि स्थानों पर छुट्टा पशु जगह-जगह झुंड के झुंड विचरण करते रहते हैं, जिनसे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
स्थानीय नागरिक आशीष अग्रहरि, रवि जायसवाल, अविनाश मोहन, सूरज कुमार, इमरान खान, निखिल कुमार, सुनील जायसवाल, संतोष जायसवाल आदि लोगों का कहना है कि समस्या को लेकर जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी संदीप सरोज का कहना है कि छुट्टा पशुओं को गौशाला भिजवाने के लिए नपा कर्मियों को लगाया गया है। कुछ लोग पालतू पशुओं को सड़क पर छोड़ दे रहे हैं। पशुपालकों को चेतावनी दी जाएगी, यदि लोगों में सुधार नहीं हुआ तो पकड़ में आने पर पालतू पशुओं को भी गौशाला भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें