फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: तेंदुआ दिखने की सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर ने की गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। चकदह गांव के महुलैना के पास जंगल में बृहस्पतिवार को तेंदुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलने पर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार वनकर्मियों के पास पहुंचे और गश्त करके लोगों को सतर्क रहने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग उत्तरी चौक रेंज के सेखुई बीट के जंगल में 11 दिनों से तेंदुआ देखा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीण भयभीत हैं कि तेंदुआ कहीं गांव में आकर हमला न कर दे। सुरक्षा को लेकर डिप्टी रेंजर राकेश कुमार ने रात में वनकर्मियों के साथ महुलैना गांव के पास गश्त किया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि गश्त के दौरान तेंदुआ नहीं दिखा। जंगल में चला गया होगा। उन्होंने ग्रामीणों को हिदायत दी कि जंगल में न जाएं और यदि कहीं तेंदुआ दिखाई देता है तो उसे छेड़ें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें